धर्म रक्षा निधि अर्पण कार्यक्रम: विश्व हिंदू परिषद अवध प्रांत रायबरेली में औद्योगिक विकास एवं सामाजिक समर्पण का महोत्सव*

विश्व हिंदू परिषद अवध प्रांत रायबरेली के तत्वाधान में आज धर्म रक्षा निधि अर्पण कार्यक्रम पूरे हर्षोल्लास के साथ दीप प्रज्वलित कर मनाया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंजीनियर डी पी सिंह ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में सनातन आधारित कार्यक्रमों से औद्योगिक क्षेत्र का विकास हुआ है इसलिए औद्योगिक समुदाय अपने लाभ का कुछ प्रतिशत के समर्पण धार्मिक कार्यक्रमों ,धार्मिक संगठनों को करें 

मंच पर उपस्थित सभी अतिथियों का संगठन के कार्यकर्ताओं ने अंगवस्त्र देकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया

मुख्य वक्ता गजेंद्र क्षेत्रीय संगठन मंत्री ने संगठन के कार्यों और सामाजिक कार्यों की व्याख्या करते हुए संगठन के संचालन हेतु समर्पण निधि की आवश्यकता पर बल दिया 

संत चरण महंत श्री नरेंद्रानंद देव जी महाराज ने अपने आशीष वचन में सामाजिक उत्थान वह समाज में धार्मिक गतिविधियों का संचालन करने हेतु विश्व हिंदू परिषद की सराहना करते हुए संगठन के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए अर्थ की आवश्यकता पर बल देते हुए सभी कार्यकर्ताओं से बढ़ चढ़कर अपने परिश्रम का निश्चित अंश संगठन को समर्पण करने हेतु प्रोत्साहित किया

कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री धनंजय पांडे ने किया

 इस अवसर पर देवेंद्र प्रांत मंत्री ,विवेक प्रांत सह मंत्री ,हरीश चन्द्र शर्मा प्रांत विशेष संपर्क प्रमुख ,दिनेश प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख, जिला अध्यक्ष राकेश तिवारी ,जिला मंत्री धनंजय पांडे ,जिला कार्याध्यक्ष महेश विश्वकर्मा ,जिला उपाध्यक्ष संजय तिवारी ,जिला संयोजक विनोद मौर्य, जिला दुर्गा वाहिनी संयोजिका ऐश्वर्या ,जिला संगठन मंत्री विभाग संयोजक रमाशंकर ,विभाग संयोजक पंकज मिश्रा आदि सभी प्रखंडों से कार्यकर्ता उपस्थित रहे

अनुपम मिश्रा नगर रिपोर्टर इंडिया की सोच बुलंद न्यूज रायबरेली 

Post a Comment

0 Comments