एंकर :उन्नाव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक 40 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई शुरुआती जानकारी के अनुसार महिला ने जहरीला पदार्थ खाया है,हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
बता दें कि मृतका की पहचान गीता (40 वर्ष) पत्नी फूल चंद्र के रूप में हुई है मृतका मूल रूप से बाजी खेड़ा गांव, थाना पुरवा, जनपद उन्नाव की निवासी थी वर्तमान समय में गीता पुरवा मोड़, थाना दही क्षेत्र में स्थित एक किराए के कमरे में रह रही थी
बताया जा रहा है कि मृतका सदफ फैक्ट्री में काम करती थी और अपने परिवार का भरण-पोषण कर रही थी मृतका का एक 18 वर्षीय पुत्र हर्ष है वहीं मृतका के पिता स्वर्गीय सियाराम, निवासी पुरवा बताए जा रहे हैं
जानकारी के अनुसार गीता की शादी वर्ष 2005 में हुई थी, लेकिन शादी के करीब डेढ़ साल बाद ही वह पति से अलग रहने लगी थी आरोप है कि पति द्वारा आए दिन मारपीट और उत्पीड़न किया जाता था, जिसके चलते गीता ने अलग रहना शुरू कर दिया था मृतका की ससुराल मूनउ खेड़ा, भगवंतनगर, थाना बिहार क्षेत्र में बताई जा रही है
घटना के संबंध में सामने आया है कि महिला की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है प्रारंभिक तौर पर जहरीला पदार्थ खाने की आशंका जताई जा रही है सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
बाइट: हर्ष गौरव (मृतका का बेटा)
बाइट: शीला (मृतका की माता)
लवकुश कश्यप की रिपोर्ट

0 Comments
Comments