फोटो स्वास्थ्य कैंप में मरीजों की जांच करते डॉक्टर
सोहावल अयोध्या।
बड़ा गांव स्थित मां पीतांबरा देवी स्थित फिलिंग स्टेशन के प्रोपराइटर भाजपा जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पाण्डेय "खुन्नू" के तत्वावधान में क्षेत्रीय लोगों के हितार्थ विशाल स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया है। इस स्वास्थ्य कैंप में अयोध्या नेत्र के चिकित्सक डॉक्टर श्री राकेश पाण्डेय जी के नेतृत्व में डॉक्टर अभिषेक कुमार तिवारी, कृष्णा शर्मा, पीयूष रंजीत व अभिषेक आदि ने लगभग 450 मरीजों की निःशुल्क जांच कर चश्मा वितरित किया तथा 50 लोगों के मोतियाबिंद ऑपरेशन कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर दंत चिकित्सक डॉक्टर अरविन्द शुक्ल ने लगभग 50 मरीजों की जांच कर उन्हें निःशुल्क दवाएं वितरित की। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पाण्डेय "खुन्नू" पूर्व प्रधान श्री राजेन्द्र गोस्वामी, विनोद कुमार तिवारी व रंजीत पाण्डेय सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
लगभग 450 मरीजों की जांच कर निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं।
इंडिया की सोच बुलंद से तहसील रिपोर्टर ज्ञानेंद्र तिवारी अयोध्या

0 Comments
Comments