अयोध्या।
रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म शताब्दी के अवसर पर रुदौली के विद्या नगर तिराहा, बहरास में विशाल जनसभा का आयोजन।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री शंकर लाल लोधी एवं विशिष्ट अतिथि रुदौली विधायक रामचंद्र यादव रहे।
अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष किशोरीलाल भारती ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की, संचालन जिला पंचायत सदस्य राम नेवल लोधी ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय व अटल बिहारी वाजपेयी जी के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर किया गया।
भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण व पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया गया।
भाजपा प्रदेश मंत्री शंकर लाल लोधी ने अटल जी को राष्ट्र निर्माता बताते हुए उनके सुचिता, संवेदना व सेवा भाव पर प्रकाश डाला।
केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं—प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि व स्वच्छ भारत मिशन का उल्लेख।
विधायक रामचंद्र यादव ने प्रधानमंत्री सड़क योजना को अटल जी की ऐतिहासिक देन बताया।
रुदौली विधानसभा क्षेत्र में 100 किलोमीटर से अधिक सड़कों के निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलने की जानकारी।
कार्यक्रम में 500 से अधिक महिलाओं सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की सहभागिता, राष्ट्रवाद व सुशासन के संकल्प के साथ आयोजन संपन्न।
0 Comments
Comments