मतदाता यदि BLO को साक्ष्यों सहित SIR फॉर्म नहीं उपलब्ध करवाये तो उनके नाम उड़ जाएंगे मतदाता सूची से*

मतदाताओं की भी बड़ी जिम्मेदारी है अपने नागरिक कर्तव्यों के प्रति*

*धर्मेंद्र सिंह*

*बल्दीराय/सुल्तानपुर*

चुनाव आयोग के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी जिलों में SIR कार्य प्रक्रिया तेजी से संपन्न कराने के लिए प्रशासन कटिबद्ध है।उसी क्रम में तहसील बल्दीराय में भी संपूर्ण तहसील प्रशासन इस महत्वपूर्ण कार्य को सम्पन्न कराने में मुस्तैद है । ग्रामसभा स्तर पर सभी BLO को SIR संबंधित सभी डॉक्यूमेंट्स और जानकारी उपलब्ध करा दिए गए हैं।

         यहां सभी BLO के लिए ग्रामीणों में जागरूकता की कमी बड़ी मुसीबत बनती जा रही है । कर्मियों द्वारा घर घर बांटे गए फार्म की वापसी में कटौती और कुछ मतदाता जिनके परिवार में मृतक ,अथवा किसी अलग दूसरे जगह शिफ्ट हो गए हैं अथवा बहुओं के माता पिता के डाटा न उपलब्ध करा पाना जहां बूथ लेबल ऑफिसर के लिए बड़ी परेशानी बनी है तो वहीं स्वयं उनके लिए भी परिवार के लोगों के नाम भी विलोपित होने की संभावना बढ़ गई है। यह स्थिति एक दो नहीं बल्कि पीपरगांव ,पीरो सरैया, एन्जर ,देहलीबाजार ,बल्दीराय ,हलियापुर ,तिरहुंती ,कांपा सहित तहसील के लगभग सभी ग्राम सभाओं की है।

तहसीलदार बल्दीराय अरविंद तिवारी ने तहसील के सभी जागरूक मतदाताओं/नागरिकों से अपील किया है कि माननीय चुनाव आयोग के आदेशनुक्रम में ,राष्ट्रहित में ,अपने /अपने परिवारीजनों के सभी उचित साक्ष्यों को ग्रामसभा स्तरीय अपने BLO को उपलब्ध करवाकर ,अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें । जिससे किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से वंचित न होने पाये ।

इंडिया की सोच बुलंद से सुनील सिंह की रिपोर्ट

Post a Comment

0 Comments