लॉरेंस का भाई अनमोल अमेरिका से डिपोर्ट, NIA ने पकड़ा*


गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल अमेरिका से डिपोर्ट होकर बुधवार को दिल्ली लाया गया, जहां एयरपोर्ट पर ही NIA ने उसे हिरासत में ले लिया। अब उसे पटियाला कोर्ट में पेश किया जाएगा। अमेरिका ने कुल 200 लोगों को डिपोर्ट किया है, जिनमें भारत के 3 शामिल हैं अनमोल और पंजाब के दो अन्य लोग। अनमोल सलमान खान के घर फायरिंग, NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या, और सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में वांटेड है। अमेरिका में वह अवैध तरीके से घुसा था, वहीं पकड़ा गया। NIA ने उस पर ₹10 लाख का इनाम भी घोषित कर रखा था।

इंडिया की सोच बुलंद से सुल्तानपुर जिला रिपोर्टर सुनील सिंह की रिपोर्ट

Post a Comment

0 Comments