सहारनपुर
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी द्वारा आज रिज़र्व पुलिस लाइन्स में क्रिटिकल कॉरिडोर रोड सेफ़्टी टीम की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के चिन्हित क्रिटिकल रूट्स, ब्लैक स्पॉट्स एवं दुर्घटनाओं की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में प्रभावी निगरानी एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पुलिस मुख्यालय के दिशा-निर्देशों के क्रम में सड़क हादसों में होने वाली मृत्यु एवं गंभीर चोटों में कमी लाने हेतु जनपद सहारनपुर में विशेष क्रिटिकल कॉरिडोर रोड सेफ़्टी टीम का गठन किया गया है। इसी टीम की कार्यप्रणाली, अब तक की प्रगति एवं आगामी रणनीति की समीक्षा एसएसपी द्वारा की गई। बैठक में एसएसपी आशीष तिवारी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को यातायात व्यवस्था को सुचारू व सुरक्षित रखने, ओवरस्पीडिंग, गलत दिशा में वाहन चलाने, नशे में ड्राइविंग जैसी स्थितियों पर कड़ी निगरानी, दुर्घटना स्थलों का विश्लेषण कर त्वरित सुधारात्मक उपाय लागू करने, रिफ्लेक्टर, साइनेज, बैरिकेड़िंग एवं नाइट विजिबिलिटी से जुड़े सुरक्षा मानक मजबूत करने तथा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान को और प्रभावी बनाने—के स्पष्ट निर्देश दिए।एसएसपी आशीष तिवारी ने कहा कि क्रिटिकल कॉरिडोर रोड सेफ़्टी टीम का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा को मजबूत करना और जन-हानि को न्यूनतम करना है। बैठक में मौजूद सभी अधिकारियों ने निर्धारित कार्ययोजना को समयबद्ध और परिणामोन्मुख तरीके से लागू करने का संकल्प व्यक्त किया
इंडिया की सोच बुलंद से तहसील रिपोर्टर ज्ञानेंद्र तिवारी अयोध्या

0 Comments
Comments