*उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को सौंपी*
*अर्जुन राम मेघवाल व साध्वी निरंजन ज्योति बने सह-पर्यवेक्षक*
भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने बिहार की राजनीति में बड़ा कदम उठाते हुए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
वहीं केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को केंद्रीय सह-पर्यवेक्षक की अहम जिम्मेदारी दी गई है।
*इसी क्रम में सुल्तानपुर के युवा भाजपा नेता आशीष पाण्डेय (सनी) और विश्व हिंदू परिषद के विभाग समरसता प्रमुख संजय तिवारी ने उपमुख्यमंत्री मौर्य से भेंट कर गुलदस्ता भेंट किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ दीं।*
इंडिया की सोच बुलंद से सुल्तानपुर जिला रिपोर्टर सुनील सिंह की रिपोर्ट

0 Comments
Comments