किसानों ने की डीएपी किल्लत की शिकायत, तो कृषि अधिकारी के पास पहुंच गए युवा बीजेपी नेता पुलकित सिंह।*

 

सुल्तानपुर 

*क्षेत्रभ्रमण कर तमाम मांगलिक कार्यक्रमों में भी हुए शामिल।

इस समय रवि की फसल की बुआई चल रही है, लेकिन किसानों को डीएपी की कमी के चलते परेशानी रही है। इसकी शिकायत कुछ लोगों ने सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह के कैंप कार्यालय पर की तो उनके पुत्र एवं युवा बीजेपी नेता आज कृषि अधिकारी के पास पहुंच गए और किसानों की समस्याओं का पुलिंदा उनके सामने रखा। उन्होंने कहा कि गेहूं, जौ, सरसों, चना, मटर जैसी फसलों की बुवाई का समय चल रहा है और क्षेत्र के किसान डीएपी के लिए परेशान हैं। ऐसे में किसानों को डीएपी की किल्लत क्यों बनी हुई है। इस पर कृषि अधिकारी ने आश्वस्त किया कि जल्द ही डीएपी उपलब्ध हो जाएगी। वहीं कृषि अधिकारी ने कहा कि एनपीके और दाने वाली खाद भी फसलों के बेहद लाभप्रद है। ये मिट्टी और शरीर दोनों के लिए सेहतमंद हैं। कृषि अधिकारी ने पुलकित के जरिए किसानों से अनुरोध किया कि किसान एनपीके और दाने वाली खाद का प्रयोग अपने खेतों में जरूर करें ताकि हम स्वस्थ रहें और हमारे खेतों की मिट्टी उपजाऊ भी बनी रहे।

आज भी क्षेत्र के इसके बाद वे क्षेत्र के तमाम मांगलिक कार्यक्रमों में शामिल हुए। शुरुवात उन्होंने हरदासपुर हसनपुर गांव से की, जहां जगदंबा प्रसाद तिवारी के यहां आयोजित श्रीमद भागवत कथा उपरांत आयोजित भंडारे में शामिल हुये और प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने परिजनों से मुलाकात की और श्रीमद भागवत कथा करवाने की बधाई दी। इसके बाद वे अहिमाने स्थित राधा कृष्ण मैरिज लॉन पहुंचे और रमाकांत पांडेय की बिटिया के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुए, साथ ही परिवार वालों से मिलकर इस मांगलिक कार्यक्रम की बधाई दी। वहीं भ्रमण के दौरान तमाम लोगों से मिले। कई लोगों ने उन्हें समस्याओं से अवगत करवाया, जिसपर उन्होंने पिता विनोद सिंह ( सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री) के जरिए निस्तारण का भरोसा दिलाया।

इंडिया की सोच बुलंद से सुल्तानपुर जिला रिपोर्टर सुनील सिंह की रिपोर्ट

Post a Comment

0 Comments