अयोध्या। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विवेकानंद नगर की टकसाल बस्ती में आज विजयदशमी उत्सव कार्यक्रम मनाया गया, रामलीला मैदान में आयोजित उत्सव कार्यक्रम में सर्वप्रथम भारत माता के चित्र पर तिलक लगाकर एवं माल्यार्पण करके नमन किया गया, इससे पूर्व भगवा ध्वज को प्रणाम कर प्रार्थना भी की गई, उसके पश्चात रामलीला मैदान से चौक बजाजा प्रभात गली होते हुए पर संचलन निकाला गया, जो पुनः रामलीला मैदान पर आकर समाप्त हुआ, कार्यक्रम में महानगर बौद्धिक प्रमुख मनोज जी भाई साहब का बौद्धिक प्राप्त हुआ, विवेकानंद नगर के संघ चालक गोपाल जी केसरवानी, महानगर व्यवस्था प्रमुख विवेक अग्रवाल, प्रेम प्रकाश, सुनील, उत्पल अड्डी, श्री राम केसरवानी, आलोक गोयल ,राजीव जैन, सोमू मुखर्जी, गौतम अग्रवाल, जगदीप खुराना, सियाराम अग्रवाल ,नगर विस्तार रजनीश, रघुवीर, संजय रस्तोगी, ओमप्रकाश तिवारी, शिवम द्विवेदी आदि स्वयंसेवक मौजूद रहे।
इंडिया की सोच बुलंद तहसील रिपोर्टर ज्ञानेन्द्र तिवारी अयोध्या

0 Comments
Comments