गंभीर रूप से घायल आदित्य को लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक आदित्य कुमार बाराबंकी के जनपद के मसौली भूलीगंज के निवासी थे।
मृतक के बड़े भाई नरेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें शनिवार देर शाम भाई के एक्सीडेंट की सूचना मिली। आदित्य शहर की बेवर रोड पर कमरा लेकर रहते थे। जब उन्होंने आदित्य के नंबर पर कॉल किया तो पुलिस ने फोन उठाया और दुर्घटना के बारे में जानकारी दी। अनुमान है कि डिवाइडर से टकराने के कारण लगी गंभीर चोटों से ही आदित्य की मौत हुई।
33 वर्षीय आदित्य कुमार फ्लिपकार्ट में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। उनकी शादी 9 वर्ष पूर्व हुई थी और उनकी एक 7 साल की बेटी भी है। उनकी पत्नी अपर्णा लखनऊ में एक निजी कंपनी में जॉब करती हैं।
दीपावली के त्योहार से पहले हुई इस घटना से परिजनों में गहरा दुःख है। शनिवार सुबह मृतक के परिजन लोहिया अस्पताल पहुंचे, जहां शोक का माहौल था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
#farrukhabadnews #farrukhabad
0 Comments
Comments