एडीजी जोन लखनऊ सुजीत पांडेय आज दीपोत्सव की तैयारियों का जायज़ा लेने अयोध्या पहुंचे।

 ब्रेकिंग

अयोध्या।

उन्होंने लता चौक और राम की पैड़ी के घाटों का विस्तृत निरीक्षण किया।

राम मंदिर परिसर और घाट क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से जांच की गई।

एडीजी ने ट्रैफिक अधिकारियों के साथ यातायात योजना और भीड़ नियंत्रण के उपायों की समीक्षा की।

अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि दीपोत्सव के दौरान किसी भी स्तर पर सुरक्षा में चूक न हो।

श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही और व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

एडीजी ने कहा कि दीपोत्सव अयोध्या की भव्यता और सुरक्षा—दोनों का प्रतीक बनेगा।

इंडिया की सोच बुलंद तहसील रिपोर्टर ज्ञानेन्द्र तिवारी अयोध्या 

Post a Comment

0 Comments