सुलतानपुर (ब्यूरो)। जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह द्वारा अधिवक्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस संवाद का उद्देश्य प्रशासन एवं अधिवक्ता समुदाय के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा लंबित प्रशासनिक एवं न्यायिक प्रक्रियाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श करना रहा। बैठक में वरिष्ठ अधिवक्ता एवं एल्डर कमेटी बार एसोसिएशन, सुलतानपुर के अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप दूबे विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ शीतला प्रसाद पाण्डेय,पूर्व बार अध्यक्ष अरुण उपाध्याय सहित अनेक अधिवक्ताओं ने भी सहभागिता की और विभिन्न प्रशासनिक समस्याओं, न्यायिक कार्यप्रणाली तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को जिलाधिकारी के समक्ष रखा। इस अवसर पर डीएम ने अधिवक्ताओं की बातों को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि प्रशासन और अधिवक्ता समाज एक-दूसरे के पूरक हैं तथा दोनों के समन्वय से ही जनहित के कार्यों में तेजी लाई जा सकती है। उन्होंने आश्वासन दिया कि उठाए गए सभी महत्वपूर्ण मुद्दों पर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
इंडिया की सोच बुलंद से सुल्तानपुर जिला रिपोर्टर सुनील सिंह की रिपोर्ट

0 Comments
Comments