कवि सम्मेलन में आज गीत- गजलों की सजेगी महफिल


भारतीय नववर्ष की पूर्व संध्या पर आयोजित हैं विराट कवि सम्मेलन*

*जलशक्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह होगें मुख्य अतिथि* 

*हिंदू नववर्ष आयोजन समिति ने तैयारी को दिया अंतिम रूप*

सुलतानपुर। हिन्दू नववर्ष आयोजन समिति की ओर से बुधवार को भारतीय नववर्ष की पूर्व संध्या पर पंडित रामनरेश त्रिपाठी सभागार में आयोजित होने वाले 14 वें भव्य कवि सम्मेलन में गीत- गजलों की शानदार महफिल सजेगी।कार्यक्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए कवि और शायर कुंवर जावेद, मणिका दूबे,रमेश विश्वहार, शंभू शिखर,अभय निर्भीक, राम किशोर त्रिपाठी, विकास बौखल, जमुना उपाध्याय ,ध्रुव उपाध्याय शाम 8 बजे से अपनी रचनाओं के माध्यम से श्रोताओं को भावनाओं,हास्य और व्यंग्य के रंगों से सराबोर करेंगे।यहां आने वाले लोग कार्यक्रम का देर रात तक लुत्फ उठाएंगे।नववर्ष आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल ने सभी साहित्य प्रेमियों से कार्यक्रम में शामिल होकर इस काव्य संध्या का आनंद लेने की अपील की है।आयोजन समिति के मीडिया इंचार्ज विजय रघुवंशी ने बताया कि कवि सम्मेलन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। जलशक्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह कवि सम्मेलन में मुख्य अतिथि होंगे।

Post a Comment

0 Comments