बढ़ी हुई गैस कीमतों व कालाबाजारी के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन*


अयोध्या।

मनरेगा मजदूरों एवं संविदा कर्मियों के लंबित भुगतान तथा बढ़ी हुई गैस कीमतों व कालाबाजारी के विरोध में जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा संयुक्त रूप से प्रदर्शन किया गया।

कांग्रेस कार्यकर्ता प्रेस क्लब से जुलूस निकाल कर विकास भवन के मुख्य द्वार तक पहुंचे, जहां पुलिस प्रशासन द्वारा उन्हें रोक दिया गया। इसके बाद कांग्रेसी वहीं धरने पर बैठ गए और नारेबाजी की। प्रदर्शन के उपरांत जिला अधिकारी के प्रतिनिधि नायब तहसीलदार को महामहिम राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।

इस अवसर पर प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियों के कारण मनरेगा मजदूरों और संविदा कर्मियों को उनके अधिकारों से वंचित किया जा रहा है, जो पूरी तरह अन्यायपूर्ण है। यह सरकार लगातार मनरेगा के प्रारूप से छेड़छाड़ कर रही है। पहले मनरेगा का नाम बदल दिया जाता है और उसके बाद अब मनरेगा योजना के अंतर्गत कार्य कर रहे मजदूरों का पारिश्रमिक का भुगतान नहीं किया जा रहा। महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह, जिला प्रवक्ता शीतला पाठक ने कहा कि यदि जल्द ही मनरेगा मजदूरों एवं संविदा कर्मियों का लंबित भुगतान नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी अपना आंदोलन और तेज करेगी। कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोगों में जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र मणि पांडे, अनिल तिवारी, अनिल सिंह, राम अवध पासी, बेद सिंह कमल, बृजेश रावत, उमेश उपाध्याय, रुद्र प्रताप सिंह रिशु, मनोज जायसवाल, अहमद कुरेशी, कविंद्र साहनी, राज प्रताप, रविंद्र कोरी, संतोष तिवारी, मिसबाहुल हक, डीएन वर्मा, राजेंद्र प्रसाद, पंकज सिंह, रामसागर रावत, मोहम्मद आमिर, नाजिश फातिमा , वाजिद अली, भीम शुक्ला, जिओ हैदर, धर्मेंद्र सिंह पास्टर आदि प्रमुख लोग रहे।

इंडिया की सोच बुलंद से तहसील रिपोर्टर ज्ञानेंद्र तिवारी अयोध्या

Post a Comment

0 Comments