तेज रफ्तार कार खाई में गिरी, पांच घायल*


सुलतानपुर

 गोसाईगंज थाना अंतर्गत कटका बाजार से मायंग की तरफ जा रहे कार सवार मंगलवार दोपहर सरवन मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराते हुए खाई में गिर गए ।हादसे में कार सवार अंश निवासी गोलाघाट थाना कोतवाली नगर, मनोज सैफुल्लागंज थाना गोसाईगंज, प्रदीप तिवारी,निवासी बलभद्रपुर थाना लंभुआ, योगेंद्र पांडे निवासी अमहट थाना कोतवाली नगर तथा जुबेर खान निवासी बलभद्रपुर थाना लंभुआ, जनपद सुलतानपुर घायल हो गए।

सूचना पर पहुंचे द्वारिकागंज चौकी इंचार्ज अशोक कुमार व पुलिस कर्मियों ने सभी घायलों को एम्बुलेंस से जिला मेडिकल कालेज सुलतानपुर भिजवाया। जहां इलाज चल रहा है।

सुल्तानपुर जिला रिपोर्टर सुनील सिंह की रिपोर्ट

Post a Comment

0 Comments