खंड जोगराजपुर में धूम धाम से मनाया गया रामोत्सव–विहिप

22/03/2025

विश्व हिंदू परिषद ब्रज प्रांत के निर्देशानुसार प्रखंड पूरनपुर(पीलीभीत) के खंड जोगराजपुर के ग्राम सेहरामऊ में रामोत्सव कार्यक्रम को बड़े ही धूम धाम से मनाया गया जिसमें मुख्य वक्ता प्रखंड मठ मंदिर प्रमुख श्री मान धर्मेंद्र मिश्रा जी ने अपने ओजस्वी वक्तव्य में प्रभु श्री राम के त्याग,बलिदान,धैर्य एवं मर्यादा के विषय में श्रोताओं को अवगत कराकर प्रभु श्री राम के पग चिन्हों पर चलना बताया एवं सनातन धर्म को एक जुट करने के लिए मार्ग प्रशस्त किया।बैठक का शुभारंभ मां भारती के सम्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया।बैठक में उपस्थित जिला सह मंत्री श्री रूम सिंह यादव,प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप शर्मा,प्रखंड सह मंत्री विजय प्रताप सिंह,प्रखंड गौ सेवा प्रमुख सुनील वर्मा एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के खंड कारवाह गौरव गुप्ता जी प्रभु श्री राम के जीवन के विषय में अपने अपने विचार रखे।साथ ही साथ खंड जोगराजपुर की समिति का गठन किया जिसमें खंड अध्यक्ष मनोज मिश्रा,उपाध्यक्ष सुशील पांडे,नीलेश भारती,मंत्री अजीत शर्मा,सह मंत्री जड़ेल,अनूप शुक्ला,सत्संग प्रमुख सुमित मिश्रा,गौ रक्षा प्रमुख दीपक, मातृ शक्ति संयोजिका सोनी,संयोजक विमलेश,सह संयोजक अर्पित,रोहित,शेखर,सुरक्षा प्रमुख जितेंद्र,प्रचार प्रसार प्रमुख सौरभ,विद्यार्थी प्रमुख अंकुल मिश्रा आदि खंड के पदाधिकारियों की घोषणा की गई,बैठक में उपरांत प्रखंड एवं खंड के कार्यकर्ताओं के साथ ग्राम गढ़ा कलां की गौ शाला में जाकर श्रम दान करने गौ सेवा की गई।

(ब्यूरो चीफ लुकमान खान) पीलीभीत

Post a Comment

0 Comments