भाजपा ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसा, भवानीगढ़ के कृष्ण कुमार यादव बने जिला महामंत्री


 अमेठी ब्रेकिंग

भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से किए गए संगठन विस्तार में जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामसभा भवानीगढ़ निवासी एवं सक्रिय कार्यकर्ता कृष्ण कुमार यादव को जिला महामंत्री पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस घोषणा के बाद क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने नवनियुक्त पदाधिकारी को बधाई देते हुए इसे संगठन के लिए सकारात्मक कदम बताया।

नवनियुक्त जिला महामंत्री कृष्ण कुमार यादव ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एक साधारण कार्यकर्ता पर जताया गया यह विश्वास उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।

उन्होंने कहा कि संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलना और पार्टी को और मजबूत बनाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

जय प्रकाश सिंह बल्दीराय हलियापुर सुल्तानपुर

Post a Comment

0 Comments