चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान की वीर गाथाओं से क्षत्रियों को मिली प्रेरणा
तहसील क्षेत्र बल्दीराय के ग्राम पंचायत रैंचा की ककरहिया गांव में रविवार को चौहान वंश के क्षत्रियों द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया और आपसी भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया।
समारोह के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान की वीरता, पराक्रम और गौरवशाली इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डाला। उनके जीवन से जुड़ी वीर गाथाओं को सुनकर युवाओं में उत्साह और गर्व की भावना देखने को मिली।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि पृथ्वीराज चौहान जैसे महान योद्धाओं के आदर्शों को अपनाकर समाज को एकजुट और मजबूत बनाया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से इतिहास से प्रेरणा लेकर राष्ट्र व समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया कार्यक्रम का सुभारम्भ कवि उमेश चन्द्र पाण्डेय गिरजा जी ने माँ सरस्वती की वंदना से सुरवात की इस अवसर पर सभी कविओ ने अपनी गीतो से लोगो को मंत्रमुग्ध कर दिया
कार्यक्रम में चौहान वंश समित के अध्यक्ष डी के सिंह शिव मोहन सिंह मुन्ना संतोष सिंह विकास सिंह प्रदीप सिंह सर्वजीत सिंह ओम प्रकाश सिंह सौरभ सिंह समर बहादुर सिंह रणवीर सिंह विपुल प्रताप सिंह आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन गोविन्द सिंह ने किया
इस अवसर पर रंग-गुलाल के साथ लोगों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का समापन सामूहिक मिलन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और आपसी सद्भाव के संदेश के साथ हुआ।
जय प्रकाश सिंह बल्दीराय, सुलतानपुर।

0 Comments
Comments