मोटापा की दवा खाते ही फिर हुई व्यापारी की मौत*


 आखिर मोटापा कम करने की दवा या फिर जहर खिलाकर मौत देने का सिलसिला है शुरू*

*कौशांबी* जिले में इन दिनों आयुर्वेदिक की दवा बेचने के नाम पर एक गिरोह सक्रिय है जो दवा के नाम पर जहर बेच करके लोगों की मौत दे रहा है जनपद मुख्यालय मंझनपुर के जिला अस्पताल के सामने इस गैंग का सरगना द्वारा कार्यालय खोलकर दवा की बिक्री के लिए एजेंट बनाया जाता है और पूरे जिले में दवा की बिक्री की जा रही है मोटापा कम करने के नाम पर लोगों को दवा खिलाई जा रही है और दवा खाने वालों से मोटी रकम वसूली की उम्मीद लगाई जाती है लेकिन एक-एक करके कई लोगों की मोटापे की दवा खाने के बाद मौत हो गई है और मौत होने के बाद दवा खिलाने वाले लोगों पर अभी तक कार्यवाही नहीं हुई है बताया जाता है कि दो दिन पहले फिर कोखराज थाना क्षेत्र के साईगंज निवासी ईट भट्ठा व्यापारी मुकेश कुमार चौरसिया भरवारी कस्बे के पानी टंकी के पास मोटापा कम करने की दवा खाने गए थे जैसे ही मोटापा कम करने की दवा उन्हें कथित डॉक्टर ने पिलाया और टेबलेट खिलाया वैसे ही उन्हें चक्कर आने लगा उल्टी होने लगी मोटापा कम करने की दवा खाते ही वहीं पर व्यापारी गिर पड़े आनन फानन में उन्हें भरवारी के एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने बताया कि इनकी हालात बेहद गंभीर है और निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें प्रयागराज ले जाने की सलाह दिया परिवार के लोग व्यापारी मुकेश कुमार चौरसिया को इलाज के लिए प्रयागराज ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई है मौत होने के बाद परिवार में कोहराम मच गया है परिवार के लोगों ने बताया कि भरवारी कस्बे के पानी टंकी मोहल्ले में एक नमकीन बनाने वाले के घर से दंपत्ति द्वारा मोटापा कम करने के नाम पर दवा खिलाई और पिलाई जाती है जो मौत का कारण बन रही है इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी संजय कुमार से बात की गई तो उनका कहना है कि मामला तो बेहद गंभीर है लेकिन यह आयुर्वेद विभाग से जुड़ा हुआ है लेकिन फिर भी वह मामले की जांच कराएंगे और दोषी पाए जाने पर कठोर कार्यवाही करेंगे इस संबंध में राजकीय आयुर्वेदिक यूनानी चिकित्सालय के जिला प्रभारी डॉ प्रीतम सिंह से बात की गई तो उनका कहना कि जांच करवा करके दवा खिलाने पिलाने वाले लोगों पर कठोर कार्रवाई की जाएग

Post a Comment

0 Comments