बल्दीराय सुल्तानपुर
हलियापुर थाना के अन्तर्गत सोमवार शाम अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-330B) पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अज्ञात कार की टक्कर से बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा हलियापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामबाग ढाबा के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड के नजदीक हुआ।
जानकारी के अनुसार दंपती बाइक से जगदीशपुर की ओर से हलियापुर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रही एक कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े और उन्हें गंभीर चोटें आईं।
घायलों की पहचान मजरे इसौली (भारी निवासी) कुलदीप तिवारी पुत्र सुखलाल और उनकी पत्नी गुड़िया के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को तत्काल , पिठला 100 शैय्या अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे मेडिकल कालेज अयोध्या रिफर कर दिया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।
डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। वहीं घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया और कार और बाइक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष वंदना अग्रहरि ने बताया कि अभी कोई तहरीर नही मिली है । पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।
जय प्रकाश सिंह

0 Comments
Comments