गांव के विकास का खाका तैयार
बल्दीराय/सुलतानपुर।
बल्दीराय विकास खंड की ग्राम पंचायत रैंचा में ग्राम प्रधान विन्द्रा प्रसाद यादव के निधन के बाद प्रधान पद रिक्त हो गया था। लगभग आठ माह बाद विभागीय अधिकारियों द्वारा पंचायत सदस्यों की बैठक कर गोविन्द कुमार को ग्राम प्रधान का कार्यभार सौंपा गया।
शुक्रवार को रैंचा ग्राम पंचायत भवन में एक खुली बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायत की गठित तीन सदस्यीय टीम की मौजूदगी में गांव के विकास से संबंधित प्रस्तावों पर चर्चा की गई और आगामी विकास कार्यों का खाका तैयार किया गया।
हालांकि बैठक में ग्राम पंचायत अधिकारी प्रीति तिवारी की मौजूदगी में पंचायत सहायक शिवम यादव ने बैठक की कार्यवाही पूरी कराई।
नव नियुक्त ग्राम प्रधान गोविन्द कुमार ने कहा कि ग्राम पंचायत के विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर प्रस्तावित किया गया है और शीघ्र ही गांव में विकास की गति तेज की जाएगी।
बैठक में ग्राम पंचायत रैंचा के अशोक मिश्र, विजय मिश्र, शेर बहादुर गिरि, अनुराग शुक्ल, कमलेश तिवारी, रामलौट तिवारी, राम स्वरूप विजय मिश्र सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

0 Comments
Comments