अमेठी। जामो थाना क्षेत्र के मजरे पूरे चितई स्थित राजस्व गांव देवशीपुर में बीती रात दर्दनाक हादसा हो गया। गांव निवासी रामहेत पुत्र जगदेव के घर के सामने बने छप्परनुमा मड़हा में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आकर उसमें बंधी सात से अधिक बकरियां और उनके बच्चे जिंदा जल गए। इस हादसे में पीड़ित परिवार को करीब डेढ़ लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।पीड़ित रामहेत के अनुसार,वह अपने पुत्र के साथ घर के सामने बने मड़हा में बकरियां रखे हुए था। रात करीब 1:30 बजे अचानक नींद खुलने पर छप्पर से लपटें उठती दिखीं।आनन-फानन में वह बच्चों को लेकर बाहर निकला और बकरियों को बचाने के लिए अंदर घुसा,लेकिन आग विकराल रूप ले चुकी थी। जान बचाकर बाहर निकलना पड़ा, जबकि सभी बकरियां आग की चपेट में आकर जल गईं।शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने काw प्रयास किया,लेकिन तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था। ग्रामीणों की कोशिशों के बावजूद एक भी बकरी नहीं बचाई जा सकी।रामहेत ने बताया कि उसके माता-पिता बीमार रहते हैं और वह मजदूरी कर किसी तरह परिवार का भरण-पोषण और इलाज कराता है। इस हादसे से परिवार की आर्थिक स्थिति और खराब हो गई है।
0 Comments
Comments