*सुलतानपुर ब्रेकिंग*
पुलिस ने एक युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।उमरा निवासी अरुण कुमार तिवारी की तहरीर पर हलियापुर थाने में दर्ज कराए गए मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि गौरापरानी निवासी रज्जब अली पुत्र वारिस अली ने ‘रज्जन खान’ नामक फेसबुक आईडी से हिंदू देवी-देवताओं की तस्वीरें पोस्ट कर उन पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं और भागवत पुराण को भी निशाना बनाया।शिकायतकर्ता का कहना है कि आरोपी का उद्देश्य सांप्रदायिक उन्माद फैलाना और हिंदू-मुस्लिम विवाद उत्पन्न करना है। इससे हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका है।थानाध्यक्ष वंदना अग्रहरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और आरोपी की तलाश जारी है।
0 Comments
Comments