संभल हिंसा में बड़ा मोड़: चर्चित ASP अनुज चौधरी समेत 12 पुलिसकर्मियों पर FIR का आदेश; कोर्ट ने बेटे को गोली मारने की याचिका पर दिया फैसला

संभल/फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के संभल में 24 नवंबर 2024 को हुई जामा मस्जिद सर्वे हिंसा मामले में अब पुलिस की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। संभल की मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) विभांशु सुधीर की अदालत ने तत्कालीन सीओ अनुज चौधरी और इंस्पेक्टर अनुज तोमर समेत 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का ऐतिहासिक आदेश दिया है।

क्या है पूरा मामला? नखासा थाना क्षेत्र के रहने वाले यामीन ने कोर्ट में याचिका दायर कर आरोप लगाया था कि 24 नवंबर को संभल हिंसा के दौरान उनका बेटा आलम टोस्ट (रस्क) बेचने निकला था। शाही जामा मस्जिद के पास पहुँचने पर पुलिसकर्मियों ने उसे गोली मार दी थी। यामीन का दावा है कि उनके बेटे ने डर के मारे छिपकर अपना इलाज कराया था।

आरोपियों की सूची और वर्तमान तैनाती: जिन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश हुआ है, उनमें प्रमुख नाम हैं:

1.अनुज चौधरी: घटना के समय CO संभल (वर्तमान में ASP ग्रामीण, फिरोजाबाद)।

2.अनुज तोमर: तत्कालीन कोतवाली प्रभारी (वर्तमान में प्रभारी निरीक्षक, चंदौसी)।

3.10 अन्य पुलिसकर्मी: जिनमें कई अज्ञात शामिल हैं।

आशुतोष बाजपेई ग्राउंड रिपोर्ट फतेहपुर

Post a Comment

0 Comments