अज्ञात भारी वाहन की चपेट में आने से 60 वर्षीय गुरुचरण साहू की हुई दर्दनाक मौत
------------------------
*अयोध्या-* भीखापुर के रहने वाले गुरु चरण साहू आज सुबह 5:30 बजे मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। साईं दाता कुटिया स्थित आरवीएस होटल के पास अज्ञात भारी वाहन की चपेट में आकर गुरचरण साहू की दर्दनाक मौत हो गई। परिवार जनों का रो-रो कर बुरा हाल। सूचना पर पहुंची रानोपाली पुलिस। बॉडी को कब्जे में लेकर पुलिस ने भेजा पोस्टमार्टम हाउस। घटना की जांच में जुटी पुलिस। दिशा कोचिंग के पास ट्रक लेन बनाने के बावजूद भी कुछ मनबढ़ ट्रक ड्राइवर और ट्रक मालिक साईं दाता कुटिया अंडरपास ओवर ब्रिज के आसपास ओवरलोड वाहन खड़ा करते हैं। आए दिन होती है घटनाएं लेकिन जिम्मेदार मौन।
इंडिया की सोच बुलंद से तहसील रिपोर्टर ज्ञानेंद्र तिवारी अयोध्या
0 Comments
Comments