सुल्तानपुर। इसौली विधानसभा क्षेत्र के अलीगंज बाजार में एक कार्यक्रम के दौरान डिप्टी सीएम द्वारा एक डॉक्टर का भेंट किया गया मुकुट वापस कर दिए जाने का मामला सुर्खियों में है। घटना का वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर डॉक्टर साहब जमकर ट्रोल हो रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार डॉक्टर साहब ने अपनी पहचान और प्रभाव बढ़ाने के उद्देश्य से डिप्टी सीएम को मुकुट पहनाने का प्रयास किया था। लेकिन डिप्टी सीएम ने इसे स्वीकार करने से साफ इनकार कर दिया और डॉक्टर से कहा “जाओ, गरीबों की मदद करो। यही असली सेवा है।”
डिप्टी सीएम का यह बयान वहां मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह घटना उन लोगों के लिए बड़ा संदेश है जो समाज सेवा के नाम पर केवल दिखावा करते हैं।
वीडियो वायरल होने के बाद डॉक्टर अपनी छवि बचाने और विवाद को शांत करने के लिए सक्रिय हो गए हैं। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी डॉक्टर ने “चुनिंदा लोगों” को ही सम्मानित कर चर्चा बटोरी थी।
इंडिया की सोच बुलंद से सुल्तानपुर जिला रिपोर्टर सुनील सिंह की रिपोर्ट
0 Comments
Comments