प्रेसनोट अयोध्या।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01. 01.2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण दिनांक 04 नवम्बर, 2025 से प्रारम्भ कराया जा चुका है. तदक्रम में बी०एल०ओ० द्वारा मतदाताओं का दो प्रतियों में गणना प्रपत्र उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसे त्रुटि रहित भरकर अतिशीघ्र बी०एल०ओ० को वापस करते हुये एक प्रति प्राप्ति के रूप में अपने पास रख ले, तथा एक प्रति बी०एल०ओ० को वापस कर दें यदि गणना प्रपत्रों को भरने में या विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के संबंध में किसी प्रकार की जानकारी प्राप्त किये जाने हेतु आयोग के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन कार्यालय में डिस्ट्रिक्ट कान्ट्रेक्ट सेन्टर (डी०सी०सी०) स्थापित किया गया है, जिसके टोल फ्री नम्बर-1950 पर संर्पक किया जा सकता है।
इंडिया की सोच बुलंद से सुल्तानपुर जिला रिपोर्टर सुनील सिंह की रिपोर्ट
0 Comments
Comments