जनपद पीलीभीत.ट्रेन की चपेट में आने से वृद्धा की मौत


 कस्बे की घटना, खुदकुशी की सामने आई बात, न्यूरिया पुलिस ने शुरू की जांच

न्यूरिया। पीलीभीत-टनकपुर रेलखंड पर न्यूरिया रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और टेन करीब 15 मिनट तक क्रॉसिंग पर खड़ी रही। पुलिस की जांच में सामने आया कि महिला ने ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या की है।

थाना न्यूरिया क्षेत्र के मोहल्ला खेड़ा निवासी मुल्लो देवी (75) पत्नी चंद्रसेन बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे पीलीभीत से टनकपुर की ओर जा रही डेमो स्पेशल ट्रेन की चपेट में आ गई। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। अचानक हुई घटना से क्रॉसिंग के आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

घटना के बाद ट्रेन को तत्काल रोक दिया गया, करीब 15 मिनट तक रुकने के बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई।

सूचना मिलने पर न्यूरिया पुलिस के अलावा जीआरपी और रेलवे सुरक्षा की टीम भी मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि महिला ने ट्रेन के आगे

ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत के बाद मौके पर लगी भीड़। संवाद

आकर आत्महत्या की है।

पुलिस ने आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है। घटना की खबर मिलने पर महिला के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों के अनुसार महिला चाय पीकर घर से निकली थी। थाना प्रभारी सुभाष मावी ने बताया कि वृद्धा के ट्रेन के आगे कूदने की बात सामने आई थी। मामले की जांच की जा रही है।

ब्यूरो चीफ लुकमान खान पीलीभीत

Post a Comment

0 Comments