अयोध्या।
रामराज्य अयोध्या फाउंडेशन के संस्थापक, भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह ने कहा कि गुप्तार घाट पर
"रामराज्य अयोध्या की बैठकी“ में युवा मनों के साथ संवाद करना अत्यंत प्रेरणादायक रहा। यह मात्र एक बैठक नहीं थी, बल्कि अयोध्या के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण पर सामूहिक व सार्थक चिंतन का अवसर था।
हर्षवर्धन ने कहा कि हमने युवाओं को बड़े सपने देखने, समाज में सक्रिय योगदान देने और सामाजिक विकास से जुड़े मुद्दों के प्रति संवेदनशील रहने के लिए संवाद किया।
बैठकी में शिक्षा, स्वच्छता, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और नागरिक जिम्मेदारी पर युवाओं के विचार अत्यंत प्रेरक रहे।
इंडिया की सोच बुलंद से तहसील रिपोर्टर ज्ञानेंद्र तिवारी अयोध्या

0 Comments
Comments