सड़क या मिट्टी की परत?
पीलीभीत पूरनपुर क्षेत्र के गोरा रायपुर केसरपुर मार्ग पर बन रही सड़क एक बार फिर सवालों के घेरे में है। करीब 31.82 लाख रुपये की लागत से तैयार हो रहे इस मार्ग की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि सड़क की परत इतनी कमजोर है कि उसे हाथों से ही आसानी से उखाड़ा जा रहा है, जिससे निर्माण कार्य की मजबूती पर संदेह गहराता जा रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार, निर्माण में मानकों की अनदेखी की गई है और घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। यही वजह है कि सड़क बनने से पहले ही टूटने लगी है। स्थानीय लोगों में इसको लेकर नाराजगी बढ़ती जा रही है और वे जिम्मेदार अधिकारियों से जांच की मांग कर रहे हैं। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले शेरपुर मकरंदपुर मार्ग का भी एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें ग्रामीण सड़क को हाथों से उखाड़ते नजर आए थे। लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों ने लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
ब्यूरो चीफ लुकमान खान) पीलीभीत

0 Comments
Comments