संतकबीरनगर: रिस्पॉन्स टाइम में ढिलाई पर SP का हंटर, 24 पुलिसकर्मियों पर बड़ी कार्रवाई


संतकबीरनगर। जनता की सुरक्षा और आपातकालीन सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसी संकल्प को दोहराते हुए जनपद संतकबीरनगर के पुलिस अधीक्षक (SP) संदीप कुमार मीना ने यूपी-112 की पीआरवी (PRV) पर तैनात कर्मियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। इंडिया की सोच बुलंद न्यूज़ आपको बता रहा है कि कैसे ड्यूटी में शिथिलता बरतने वालों पर गाज गिरी है।

रिस्पॉन्स टाइम में देरी पर सख्त नाराजगी

पुलिस अधीक्षक द्वारा यूपी-112 पीआरवी वाहनों पर तैनात कर्मचारियों को तलब किया गया था। समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि कई पीआरवी कर्मियों का रिस्पॉन्स टाइम (घटनास्थल पर पहुँचने का समय) निर्धारित मानकों से अधिक था। इंडिया की सोच बुलंद पुलिस प्रशासन की कार्यशैली में सुधार हेतु एसपी ने इस लापरवाही पर गंभीर नाराजगी व्यक्त की।

वेतन रोकने और परेड का दंड

विभागीय स्पष्टीकरण में संतोषजनक जवाब न मिलने पर एसपी संदीप कुमार मीना ने कड़ा अनुशासनात्मक कदम उठाते हुए निम्नलिखित आदेश जारी किए:

15 दिन का वेतन रोकना: लापरवाही के दोषी पाए गए 24 कर्मियों का 15 दिवस का वेतन रोकने का आदेश दिया गया है।

06 दिवसीय परेड: अनुशासन सुधारने के लिए इन सभी कर्मियों को 6 दिनों तक अतिरिक्त परेड करने का निर्देश दिया गया है।

इन कर्मियों पर हुई कार्रवाई

विभागीय आदेश के अनुसार, कार्रवाई की जद में आने वाले प्रमुख नाम इस प्रकार हैं:

मुख्य आरक्षी दिलीप यादव, जयगोपाल यादव, लक्ष्मण राजभर, राजकिशोर प्रसाद, राजनाथ यादव, महिला मुख्य आरक्षी सुनीता तिवारी, नीलम सिंह, आरक्षी प्रिया राय, ब्यूटी तिवारी, अनुराग यादव, रामराज, उपेन्द्र कुमार, चन्द्रशेखर सिंह, हरिशंकर शाह, चन्दन यादव, रोहित यादव एवं चालक राकेश पाण्डेय, गौरीश पाण्डेय, शिवाकान्त मणि, अम्बरीश यादव, सुनील गौंड, राकेश कनौजिया, सुरेन्द्र शर्मा और अवधेश तिवारी।

स्पष्ट संदेश: ड्यूटी में लापरवाही नहीं होगी स्वीकार

एसपी ने सभी पीआरवी कर्मियों को भविष्य के लिए सख्त हिदायत दी है कि:

त्वरित सहायता: आमजन को तत्काल और प्रभावी सहायता प्रदान की जाए।

फीडबैक में सुधार: जनता से मिलने वाले फीडबैक को बेहतर बनाने पर ध्यान दें।

पूर्ण जिम्मेदारी: ड्यूटी के प्रति पूर्ण निष्ठा रखें, अन्यथा भविष्य में और भी कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

इंडिया की सोच बुलंद

Post a Comment

0 Comments