मनरेगा बचाओ"नारा बुलंदकर,कांग्रेसियों ने निकाली रैली ,


बल्दीराय सुल्तानपुर 

इसौली विधानसभा के पाराबाजार से बल्दीराय बाजार तक ,"मनरेगा बचाओ" और भाजपा सरकार की कांग्रेसपार्टी के प्रति दुर्भावनाग्रस्त नीतियों के खिलाफ कांग्रेसियों ने पदयात्रा निकाली ।वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता कालीसहाय सिंह ने बताया कि जो मनरेगा कभी ग्रामीणों को हर घर रोजगार ,हर हाथ रोजगार प्रदान करके ,आमलोगों को रोजी रोटी देती थी। वर्तमान भाजपा सरकार ने आज उसका नाम ही बदल दिया। उसको समाप्त करने पर तुली है। देश ,प्रदेश के युवा बेरोजगार हैं ।गरीबों का शोषण चरम पर है। हर्षनारायण शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही ऐसी पार्टी है जो जाति धर्म समभाव में विश्वास रखती है ।उन्होंने कांग्रेसपार्टी , मनमोहन सरकार कीउपलब्धियां गिनाई । पदयात्रा में धनपतगंज ब्लाक अध्यक्ष हर्ष नारायण शुक्ला , अरुण मिश्रा , , पंकज कुमार मिश्रा , जिला पंचायत सदस्य एवं वि०सभा कादीपुर की पूर्व प्रत्याशी निकलस सरोज ,सालिकराम जायसवाल ,रंजीत सिंह सलूजा ,हाजी इरफान अंसारी ,अध्यक्ष बल्दीराय ,अतीउल्ला, मनमून आलम जिला काँ०कमेटी सचिव ,कुड़वार ब्लाक अध्यक्ष नंदलाल मौर्य आदि ने पदयात्रा में सक्रिय भूमिका निभाई।

जय प्रकाश सिंह की रिपोर्ट 

Post a Comment

0 Comments