निषाद राज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मत्स्य मंत्री संजय निषाद अयोध्या पहुंचे।


 ब्रेकिंग अयोध्या.

मीडिया से बातचीत में भाजपा–निषाद राज पार्टी गठबंधन पर संजय निषाद का बड़बोलापन सामने आया.

संजय निषाद बोले—हम भी सौभाग्यशाली हैं और भाजपा भी सौभाग्यशाली है क़ि वे हमारे साथ है

“हम नाव वाले हैं, जिसने नाव में बैठकर धोखा दिया, जनता ने उसे पहचान लिया।”

अब नाव में भाजपा बैठी है और गठबंधन के बाद दोनों को लाभ हुआ है।

राम मंदिर निर्माण को लेकर उन्होंने निषाद राज पार्टी की भूमिका का उल्लेख किया।

कहा—भाजपा की कई सरकारें बनीं, लेकिन राम मंदिर तब बना जब निषाद राज की पार्टी साथ आई।

अयोध्या को त्रेता युग की पावन धरती बताते हुए राम-निषाद राज मिलन का जिक्र किया।

प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी पर सुख-समृद्धि का राज लाने का श्रेय दिया।

 एक बार विपक्ष ने धोखे से अयोध्या जीत ली अब वह गलती दोबारा नहीं होगी.

कार्यक्रम के तहत वे शिवेंद्र सिंह के पिता स्व. प्रभात सिंह की पुण्यतिथि पर कंबल व साइकिल वितरण में शामिल हुए।

Post a Comment

0 Comments