व्यापार मंडल के सख्त रूख पर खागा में अतिक्रमण अभियान चला


 

खागा फतेहपुर ::- एसडीएम के नेतृत्व में नगर पंचायत प्रशासन ने कस्बे में अतिक्रमण हटाने की औपचारिकता मात्र करके व्यापार मंडल व सामाजिक संगठनों की नाराजगी दूर करने की कोशिश की है

जिस तरह से दिखावे का भौकाल बनाकर प्रशासन वापस लौट गया वैसे तो अतिक्रमण हटने से रहा पहले तो अतिक्रमणकारी दो चार दिन दहशत में दुकान पीछे कर लगाते थे लेकिन इस बार

प्रशासन के लौटते ही दुकानें पुनः सड़कों तक फैल गई थी

कस्बे के अतिक्रमण का झाम ऐसा है की आम राहगीर या मरीज को ले जाने वाली एम्बुलेंस जाम में फंसकर कई बार जाम की दुर्दशा झेल चुकी हैं वही अतिक्रमण को नियंत्रित करने के लिए चौराहों पर तैनात यातायात पुलिस के जवान टारगेट पूरा होने तक बाइक का चालान करके चलते बनते है । सात वर्ष पूर्व तत्कालीन जिलाधिकारी ने अतिक्रमण को नियंत्रित करने के लिए स्थाई निर्माण को भी तोड़कर सड़कों का चौड़ीकरण कराया था लेकिन जिलाधिकारी के जनपद से तबादला होते ही अतिक्रमण फिर से पुराने ढर्रे पर आ फैला है जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है दर्जनों हादसे हो चुके है फिर भी सड़कों पर जाम की समस्या हमेशा बनी ही रहती है।

भयावाह स्थित तो तब देखने को मिलती है जब भी विद्यालयों के छात्र-छात्राएं सड़कों पर निकल पड़ते हैं और वाहनो सहित आम राहगीर सड़कों पर घंटों जाम में फंसे रहकर शासन प्रशासन की व्यवस्था को कोसते हैं अतिक्रमण हटाने की औपचारिकता कर प्रशासन शायद अब एक साथ कई मौतों का इंतजार कर रहा है

आशुतोष बाजपेई ग्राउंड रिपोर्ट फतेहपुर

Post a Comment

0 Comments