फतेहपुर पुलिस ने गाजीपुर थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 92.06 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में गाजीपुर पुलिस, एसओजी और इंटेलिजेंस विंग की संयुक्त टीमें शामिल थीं। जब्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत 45 लाख रुपये बताई जा रही है
पुलिस अधीक्षक फतेहपुर अनूप कुमार सिंह के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई 13/14 जनवरी 2026 की रात चेकिंग के दौरान की गई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राजेश महरा (30 वर्ष) पुत्र लल्लू प्रसाद महरा, निवासी ग्राम खांडा, थाना अनूपपुर, जनपद अनूपपुर, मध्य प्रदेश के रूप में हुई है।
गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना गाजीपुर में मु0अ0सं0 06/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। इस दौरान एक अन्य अभियुक्त प्रकाश नापित उर्फ बड़कू पुत्र रामदीन नापित, निवासी रामपुर, थाना आमलई, जनपद शहडोल, मध्य प्रदेश मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
पुलिस ने अभियुक्त के पास से 92.06 किलोग्राम अवैध गांजे के अलावा एक इको वैन वाहन (MP65ZC8284) और 650 रुपये नकद भी बरामद किए हैं। इस टीम में थानाध्यक्ष गाजीपुर हनुमान प्रताप सिंह, प्रभारी एसओजी निरीक्षक विनोद कुमार यादव और प्रभारी इंटेलिजेंस विंग उपनिरीक्षक विनोद मिश्र शामिल थे।
आशुतोष बाजपेई ग्राउंड रिपोर्ट फतेहपुर
0 Comments
Comments