*तिकोनिया पार्क बना लग्जरी गाड़ियों का स्टैंड फिर भी नगर पालिका प्रशासन बना मूकदर्शक* *तेजस टुडे सुल्तानपुर* 👉 करोड़ों रुपए खर्च के बाद नगर पालिका परिषद द्वारा तिकोनिया पार्क का निर्माण किया गया था जिसमें राजीव गांधी के मूर्ति का अनावरण भी किया गया है नगर पालिका परिषद अपनी आर्थिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पार्क के अंदर ही पूर्व कई वर्षों से ठंडियों में तिब्बतियों को दुकान लगाने का आदेश पारित करके यथा सम्भव किराये की वसूली की जाती है ।पार्क की क्षतिग्रस्त व्यवस्था को सुधारने के लिए पार्क में बाहर से मंगा कर दीवारों पर पत्थरों को लगाया गया था जिससे पार्क की दीवारें भी पत्थर मयी दिखाई देती थी। नगर पालिका की लचर व्यवस्था इस कदर है कि पार्क का गेट टूटने के बाद सही कराने के लिए नगर पालिका का कोई जिम्मेदार अधिकारी जहमत नहीं उठाना चाहता है , हालांकि वर्तमान में पार्क लग्जरी गाडियों का स्टैंड बन चुका है।
इंडिया की सोच बुलंद से सुनील सिंह की रिपोर्ट

0 Comments
Comments