➡लखनऊ- यूपी में 12वीं तक के स्कूल 1 जनवरी तक बंद, सीएम ने ठंड में स्कूल बंद करने के निर्देश दिए, शीतलहर को देखते हुए CM योगी ने दिए निर्देश, 1 जनवरी तक सभी सरकारी, प्राइवेट स्कूल बंद, कल से 1 जनवरी तक 12वीं तक सभी स्कूल बंद
➡अयोध्या- आगामी नववर्ष एवं वीआईपी आगमन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देशन में एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी और सीओ सिटी यश त्रिपाठी के नेतृत्व में नगर कोतवाल अश्वनी पांडे पुलिस टीम के साथ चौक-घंटाघर समेत प्रमुख चौराहों व मार्गों पर पैदल गश्त कर रहे हैं
➡अमेठी- कार ने नीलगाय को मारी टक्कर, कार क्षतिग्रस्त, तीन लोग घायल, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हादसा, बाजार शुक्ल थाना क्षेत्र की घटना
➡प्रतापगढ़- सिख समुदाय ने नगर में कीर्तन यात्रा निकाली, गुरु गोबिंद सिंह की माता व बेटे की शहादत पर निकली यात्रा, पंजाबी मार्केट, चौक होते हुए पंजाबी कॉलोनी गुरुद्वारा में हुई समाप्त,पंजाबी कॉलोनी में कीर्तन के बाद प्रसाद बांटा गया
➡कासगंज- बाइक को 150 मीटर कैंटर ने घसीटा, हाईवे पर बड़ा हादसा होते होते टला, मथुरा-बरेली हाईवे पर मचा हड़कंप, कैंटर चालक वाहन छोड़कर फरार, पुलिस ने कैंटर को लिया ब्जे में, सदर कोतवाली के मोहनपुरा की घटना
➡आजमगढ- सड़क पर चढ़ा सुरूर तो जेल जाओगे जरूर, SSP के नेतृत्व में नशेबाजों पर की गई बड़ी कार्रवाई, सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने वाले कुल 112 व्यक्तियों को हिरासत में लिया, धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत की गई कार्रवाई
➡बलिया- मऊ में मंटू कुमार हत्याकांड से जुड़ी खबर, हत्याकांड में शामिल फौजी समेत 8 अरेस्ट, दो अन्य नामजद आरोपी अभी भी फरार, लद्दाख में तैनात फौजी भी हत्या में आरोपी, बलिया के उभाव थाना क्षेत्र निवासी था मंटू
➡प्रतापगढ़- बिजली कर्मचारी पर हमला करने वाला गिरफ्तार, बिजली बिल वसूलने आई टीम पर किया था हमला, कर्मचारी के सिर पर आई थी चोट, दर्ज हुआ था केस, जेठवारा पुलिस ने जगदीशपुर तिराहे के पास पकड़ा
➡हापुड़- घने कोहरे में सड़कों पर उतरी पुलिस, हादसों को रोकने के लिए जागरूकता अभियान, वाहन चालकों को सड़कों पर दिए जा रहे निर्देश
➡बुलंदशहर- कोहरे के चलते NH 34 पर विजिबिलिटी जीरो, हाईवे पर रेंगकर चल रहे तेज रफ्तार वाहन, हाईवे पर हादसों को लेकर पुलिस अलर्ट
➡अलीगढ़- रिश्तेदारी में बीच-बचाव करना पड़ा भारी, दबंग रिश्तेदारों ने मां-बेटे को पीटा, दोनों पर चाकू से किया हमला, मारपीट की, ऊपरकोट नगर कोतवाली के भुजपुरा की घटना
➡रामपुर- बोलेरो कार के ऊपर ही पलट गया ट्रक, अस्पताल में बोलेरो कार चालक की मौत, ट्रक चालक इलाज के दौरान अस्पताल से फरार, पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है, दिल्ली नैनीताल हाईवे पहाड़ी गेट चौराहे की घटना
➡जालौन- घर से निकले व्यक्ति का सुराग नहीं, 25 दिसंबर को घर से निकला था राजेश, परिजनों ने जताई अनहोनी होने की आशंका, कुठौंद थाना क्षेत्र के निजामपुर का मामला
➡सुल्तानपुर- कक्षा 8 तक के सभी विद्यालय सोमवार को रहेंगे बंद, शीतलहर, ठंड और घने कोहरे के चलते बंद किया गया विद्यालय, जिलाधिकारी कुमार हर्ष के निर्देश पर बीएसए उपेंद्र गुप्ता ने जारी किया आदेश
इंडिया की सोच बुलंद से तहसील रिपोर्टर ज्ञानेंद्र तिवारी अयोध्या
0 Comments
Comments