सुल्तानपुर जी.एल.ए. सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कला एवं विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन*

 


अमहट सुल्तानपुर 20 नवंबर 2025

शहर के अमहट स्थित जी.एल.ए. सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गुरुवार को कला एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, भौतिकी और रसायन विज्ञान सहित सभी विषयों पर रचनात्मक एवं कलात्मक मॉडल प्रस्तुत किए।

प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण चंद्रयान मिशन और सामाजिक विज्ञान में क्षेत्रकों की पहचान पर आधारित प्रोजेक्ट रहे, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्कूल की पूर्व अध्यापिकाएँ शीला शाही, राजेश्वरी सिंह एवं सुमन सिंह उपस्थित रहीं।

विद्यालय प्रबंधक हसन अब्बास एवं प्रधानाचार्या कनीज फातिमा ने बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडल्स की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

प्रदर्शनी में विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएँ, शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं अभिभावकगण बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस आयोजन ने न केवल बच्चों की वैज्ञानिक सोच और रचनात्मकता को उजागर किया, बल्कि सभी के लिए प्रेरणादायक साबित हुआ।

इंडिया की सोच बुलंद से सुल्तानपुर जिला रिपोर्टर सुनील सिंह की रिपोर्ट

Post a Comment

0 Comments