*भारत की जनवादी नौजवान सभा*
*लोदना क्षेत्रीय कमिटी*
*प्रेस विज्ञप्ति*
संपादक महोदय,
भारत की जनवादी नौजवान सभा लोदना क्षेत्रीय कमिटी के द्वारा तयशुदा कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 1 नवंबर 2025 को बीसीसीएल लोदना क्षेत्र संख्या 10 के क्षेत्रीय कार्यालय के समक्ष देव प्रभा आउटसोर्सिंग के द्वारा बगडेगी कोलियरी के सुश्री परियोजना में कार्यरत ठेका मजदूर के सवालों को लेकर भागा दो नंबर संतोषी मंदिर से रैली निकाली, और * समान काम का, समान वेतन देना होगा। * सभी मजदूरों को एक समान, 8 घंटा का ड्यूटी देना होगा। * सभी मजदूरों का VTC ट्रेनिंग, सहित फार्म B में नाम दर्ज करो।
* वर्ष 2025 का बोनस तय, 8.33 का भुगतान अभिलंब करो। मेहनत हमारी, लूट तुम्हारी नहीं सहेंगे।8 सूत्री मांग पत्र महा प्रबंधक को सौंपी गई। गगनचुंबी नारे लगाते हुए महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष नुक्कड़ सभा की गई। इस सभा में उपस्थित भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) झरिया लोकल कमेटी के सचिव भगवान दास ने कहा कि यह हमारे अधिकार की लड़ाई है, जो बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने संविधान में लिखा है। और बीसीसीएल के उच्च स्तरीय कमिटी ने आउटसोर्सिंग मजदूरों का समान काम का समान वेतन को तय किया। मगर अब यह लूट का खेल ज्यादा दिन हम लोग चलने नहीं देंगे। आप की लड़ाई का हम समर्थन करते हैं। उपस्थित दलित शोषण मुक्ति मंच जिला कमिटी के नेता विनोद पासवान ने भी इस लड़ाई का समर्थन करते हुए आने वाले दिन में कंधा से कंधा मिलाकर इस अधिकार को मजदूरों को दिलाने में शामिल
रहेंगे उन्होंने कहा। इस नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए भारत की जनवादी नौजवान सभा के जिला सचिव नौशाद अंसारी ने कहा कि आज इस नुक्कड़ सभा व प्रदर्शन के माध्यम से लोदना क्षेत्रीय कमिटी के साथी आठ सूत्री मांग पत्र महाप्रबंधक को सौंप रही है। इस मांग पत्र में जो इनके बिंदु है। वह पूरे तरीके से सही है, संवैधानिक है। महा प्रबंधक को संगठन के साथ इस बिंदु पर वार्ता करने में कहीं किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है। यह मजदूर का अधिकार है जायज अधिकार है। हम आशा करेंगे की महा प्रबंधक इन सवालों पर संगठन के साथियों के साथ सौहार्दपूर्ण तरीके से वार्ता करें और निदान करें। अगर प्रबंधक इन सवालों पर वार्ता नहीं करती है। तो कहीं ना कहीं ठेकेदार और प्रबंधन की मिलीभगत होने की ओर इशारा करती है। भारत की जनवादी नौजवान सभा के साथी इन सवालों को लेकर इन अधिकारों को लेकर आने वाला दिन तीखी लड़ाई में जाने के लिए बाध्य होगी। जिसकी जवाब देही बीसी सीएल प्रबंधन की होगी। साथियों * मेहनत हमारी, लूट तुम्हारी हम नहीं सहेंगे।* हक हमारा, हम लड़ कर लेंगे।
DYFI के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रजा पासवान और क्षेत्रीय सचिव संतोष पासवान और DYFI के सभी साथियों को धन्यवाद दिया और इस लड़ाई को इस संघर्ष को और मजबूत करने को कहा।
कार्यक्रम में ठेका मजदूर BCKU के नेता रामवृक्ष धारी, शंकर पासवान, विनोद धारी, श्याम सुंदर भुंइया, उमेश पासवान, नीरज पासवान, कुंदन कुमार, मनोज पासवान, हेमंत बावरी, विनोद पासवान, श्याम भुइंया, संजय यादव तथा सैकड़ो मजदूर साथी उपस्थित थे।
*प्रजा पासवान- अध्यक्ष*
*संतोष पासवान- सचिव*

0 Comments
Comments