Lucknow: इको गार्डन में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत होंगे शामिल, उठाएंगें किसानों के मुद्दें

 10 बजे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी महा पंचायत में शामिल होंगे. ऐसे में इको गार्डन में पंचायत में किसानों का सुबह से ही आने का सिलसिला जारी हो चुका हैं. साथ ही इसको सफल बनाने के लिए ....

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी में आज (रविवार) किसानों की महा पंचायत हो रही हैं. ये महापंचायत लखनऊ के इको गार्डन में होगी. जिसमें किसानों के गन्ना भुगतान ,गन्ना मिलो से किसानों को हो रही परेशानी के साथ बिजली ,आवारा पशुवों सहित आधा दर्जन मुद्दों पर चर्चा होगी.


10 बजे राकेश टिकैत पहुचेंगे इको गार्डन


वही 10 बजे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी महा पंचायत में शामिल होंगे. ऐसे में इको गार्डन में पंचायत में किसानों का सुबह से ही आने का सिलसिला जारी हो चुका हैं. साथ ही इसको सफल बनाने के लिए भाकियू की गाड़ियों में सवार होकर सैकड़ो कार्यकर्ता दोघट से रवाना हुए हैं.


ब्लाक प्रमुख कुलदीप तोमर समेत कई लोग होंगे शामिल


इस मौके पर ब्लाक प्रमुख कुलदीप तोमर,राजेंद्र चौधरी, मनोज कुमार, नरेंद्र, युवा जिलाध्यक्ष धीरज राठी, रामकुमार, पूर्व प्रधान धर्मेंद्र राठी,राजीव प्रधान, सजंय छिल्लर, प्रवेंद्र राठी, अंकुर राठी, पवन समेत अन्य कई लोग भी मौजूद रहेंगे.

आसपास की खबरों के लिए और विज्ञापन के लिए हमें संपर्क करने के लिए नीचे दिए गई नीली लाइन पर क्लिक करके

👇👇👇👇👇👆

👉क्लिक करे 👈


                     रिपोर्टर नितेश कुमार

Post a Comment

0 Comments